आनी(कुल्लू),10 जुलाई।
डी.पी. रावत।
ज़िला कुल्लू के पिछड़े विकास खण्ड आनी के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवठी के तहत कुटवा गांव में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में प्रदेश सरकार,क्षेत्र के दिग्गज भाजपा और कांग्रेस के नेताओं द्वारा शिक्षकों के नाम पर विद्यार्थियों व अभिभावकों के साथ भद्दा मज़ाक किया जा रहा है।
वर्ष 2017 से सभी अहम पद खाली चल रहे हैं। जिसमें प्रधानाचार्य 2021से,अंग्रेजी प्राध्यापक 2017से, राजनीति शास्त्र प्राध्यापक 2024 से,प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक (चिकत्सा विज्ञान)/TGT 2022 से,प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक ( गैर चिकत्सा विज्ञान) मार्च 2024 से,प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक (कला) के दो पद 2022 से और शारीरिक शिक्षा शिक्षक दिसंबर 2023 से रिक्त हैं। इसके अलावा कम्प्यूटर अनुदेशक,निदेशक शारीरिक शिक्षा/DPE,भाषा अध्यापक,अधीक्षक,वरिष्ट सहायक,लिपिक आदि के पद ही सृजित नहीं हैं।
प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद सरकार द्वारा व्यवस्था परिवर्तन की बात बड़े बड़े मंचों से होती रही है। इतना ही नहीं, शिक्षा के क्षेत्र में भी ढांचागत विकास और सुविधाएं उपलब्ध करवाने की बात होती रही है। दोनों सरकारों ने विकास के बड़े सपने दिखाए और धरातल पर स्थिति जैसी की तैसी है। 2022 से पहले प्रदेश में भाजपा सत्तासीन थी तथा 2022 के बाद कांग्रेस सत्ता में है।
इसके अतिरिक्त चुनावों के वक्त आनी भाजपा एवम कांग्रेस के बड़े और छुठभैया नेता भी प्रदेश में मंत्रियों व मुख्य मंत्री तथा केन्द्र में प्रधान मंत्री व अन्य केंद्रीय मंत्री से सांठ गांठ की बाते करते हैं तथा जनता को विकास के सब्जबाग दिखाकर गुमराह करती है।
हाल में आनी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा आनी बाज़ार में विरोध प्रदर्शन रैली के मसले पर मंच से प्रतिक्रिया देते हुए आनी विधान सभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार ने कहा था कि यदि वे बच्चे मास्टरों लाने के लिए रैली निकालते;तो उन्हे खुशी होती और वे भी उनके समर्थन में उतर जाते।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.