हिमाचल प्रदेश में मानसून बनी आफत, कई जगहों पर भूस्खलन, 32 सड़कें यातायात के लिए बंद
हिमाचल प्रदेश में मानसून (Monsoon in Himachal Pradesh) आफत बन गई है। बारिश के तांडव से हिमाचल प्रदेश की 32 सड़के बंद हो गई हैं। मौसम विभाग ने शिमला सोलन और सिरमौर में बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया है। वहीं प्रदेश में बिजली की संकट का भी खतरा मंडराने लगा है। पूरे प्रदेश में 39 ट्रांसफार्मर खराब पड़े हैं।
राज्य ब्यूरो, शिमला। सोमवार को सुबह से भारी वर्षा का क्रम रुक-रुक कर शिमला, सोलन और सिरमौर में जारी रहा। इसके कारण कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है और कई घरों में पानी घुस गया।शिमला सहित कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हुई। शिमला में 43.8, कसौली में 38.2, कुफरी में 24.2, नाहन में 23.1, सराहन में 21 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
हिमाचल की 32 सड़कें यातायात के लिए बंद
प्रदेश में 32 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। जिसमें मंडी में 19, शिमला में सात, कुल्लू व हमीरपुर में दो-दो, कांगड़ा व किन्नौर में एक-एक सड़क बंद है। प्रदेश में खराब 39 ट्रांसफार्मरों में 36 कुल्लू के थलोट सबडिविजन में खराब हैं। सोमवार को प्रदेश में सुबह से बादलों के बीच कांगड़ा, कुल्लू व अन्य स्थानों पर धूप निकली।
IMD ने जारी किया बिजली गिरने का येलो अलर्ट
प्रदेश में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। कुल्लू के सेओबाग में 3.6, सैंज व शिमला में तीन-तीन डिग्री की वृद्धि हुई है। जबकि बिलासपुर में 2.4, कसौली में 1.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के छह जिलों कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला, सोलन व सिरमौर में आंधी व आसमानी बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.