Weather Alert : उमस भरी-चिपचिपी गर्मी से दिल्लीवाले बेहाल, अब पूरे सप्ताह बरसेंगे बदरा; भीगने को हो जाएं तैयार
Mausam Ki Jankari: मौसम विभाग ने सप्ताह भर बारिश होने का अनुमान जताया है। ऐसे में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। उधर, सोमवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है।
राजधानी में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। उमस भरी गर्मी व चिपचिपी गर्मी से बेहाल हैं। ऐसे में लोग अब बारिश की आस लगा रहे हैं। लेकिन, मौसम विभाग का बारिश का पूर्वानुमान लोगों की राहत को बेचैनी में बदल रहा है। विभाग की ओर बारिश का अलर्ट कमजोर साबित हो रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान में सामान्य दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य रहा।
मौसम विभाग ने सप्ताह भर बारिश होने का अनुमान जताया है। ऐसे में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। उधर, सोमवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
रविवार को सुबह से ही धूप निकलने से लोग को गर्मी से जूझना पड़ा। लोगों को गर्मी व उमस से राहत नहीं मिल पा रही है। बारिश न होने से लोग चिपचिपाहट वाली गर्मी से परेशान हैं। दोपहर बाद धूप के साथ बीच-बीच में कुछ देर के लिए आसमान में हल्के बादल छाए, तो लोगों को बारिश की आस जगी, लेकिन बाद में फिर से तेज धूप आ गई। इससे उमस और बढ़ गई। उमस भरी गर्मी में लोग पसीना पसीना रहे और चिपचिपाहट बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य के साथ 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, नमी का स्तर 58 फीसदी रहा।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.