लॉन्ग ड्राइव पर गई छात्रा का पुराना प्रेमी ने उतरते ही उसका गला चाकू से काट दिया, जबकि उसका नया प्रेमी तमाशा देखता रह गया। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, July 3, 2024

    लॉन्ग ड्राइव पर गई छात्रा का पुराना प्रेमी ने उतरते ही उसका गला चाकू से काट दिया, जबकि उसका नया प्रेमी तमाशा देखता रह गया।

     लॉन्ग ड्राइव पर गई छात्रा का पुराना प्रेमी ने उतरते ही उसका गला चाकू से काट दिया, जबकि उसका नया प्रेमी तमाशा देखता रह गया।


     Madhya Pradesh News

    ट्राएंगल के रास्ते में एक 16 वर्षीय लड़की को उसके कथित   प्रेमी ने कार के अंदर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर मार डाला। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 11वीं की छात्रा को उसके ही दोस्त ने मार डाला। 16 साल की लड़की एक अन्य लड़के के साथ लॉन्ग ड्राइव में  गई थी। आरोपी ने इसे सहन नहीं किया। जब छात्रा और उसका दोस्त कार से घूमकर लौटे, आरोपी भी दौड़ लगाया। वह पहले से ही हत्या करने का विचार कर चुका था।


    ओमती क्षेत्र के घंटाघर पास कार रुकी। छात्रा ने उतरने के लिए गेट खोला, ठीक तभी आरोपी ने उसके गले में चाकू मार दिया। घंटाघर से कुछ ही दूरी पर नया मोहल्ला में छात्रा का घर है। हमले के बाद आरोपी फरार हो गया।

    वारदात सोमवार शाम 6 बजे की है। छात्रा को घायल हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। देर रात मेडिकल कॉलेज लाने से पहले छात्रा ने तोड़ दिया। देर रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    आरोपी गुफरान (21) भी छात्रा के ही कॉलोनी का रहने वाला है। कपड़े की दुकान में काम करता है। छात्रा से उसकी दोस्ती एक साल पहले हुई थी। दोनों साथ में घूमा करते थे। इस बीच छात्रा की दोस्ती एक और लड़के से हो गई। नए दोस्त के साथ छात्रा का घूमना-फिरना गुफरान को बिल्कुल पसंद नहीं था।

    पुलिस के जानकारी अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने छात्रा को समझाया। उससे कहा कि वह उसे बहुत प्यार करता है। लेकिन, छात्रा ने उसके प्रपोजल को ठुकरा कर कह दिया कि वह कोई मतलब नहीं रखना चाहती।

    गुफरान घात लगाकर छात्रा के लौटने का इंतजार कर रहा था। जब उसने छात्रा पर हमला किया तो कार में मौजूद उसका दोस्त घबराकर भाग गया। पुलिस ने रेलवे स्टेशन से आरोपी को गिरफ्तार किया। कार भी जब्त कर ली।


    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.