Himachal Weather Today हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। तापमान में भी गिरावट महसूस की गई है। गुरुवार को मनाली में बादल फटने से बाढ़ आ गई। इससे आसपास के इलाकों में कोहराम मच गया। बाढ़ से पलचान में तीन मकान भी बह गए।
Himachal Weather Today: हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के पांच जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर जिले इनमें शामिल है। आंधी के साथ बिजली गिरने और बारिश की संभावना बनी हुई है।
क्या रहेगा आज का तापमान
तापमान की बात करें तो शिमला में आज का अधिकतम तापमान 25 तो न्यूनतम तापमान 17 दर्ज किया जाएगा। ऊना में अधिकतम तापान 36 और न्यूनतम 21 दर्ज किया जाएगा। वहीं कांगड़ा का अधिकतम तापमान 34 और न्यूतम 23 बना रहेगा।
मनाली में फटा था बादल
गुरुवार को मनाली के अंजनी महादेव में बादल फटने से बाढ़ आ गई थी। इसमें तीन घर बह गए थे। हालांकि किसी को जानी नुकसान नहीं हुआ था। वहीं इसको देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया था।
पलचान में बह गए थे तीन घर
बाढ़ से पलचान में तीन घर बह गए और एक पुल क्षतिग्रस्त हुआ है। 12 भेड़-बकरियां भी बह गईं। बाढ़ आने की सूचना मिलने पर लोग घरों से सुरक्षित स्थान पर निकल गए थे, जिससे जानी नुकसान नहीं हुआ। बाढ़ से पलचान से पतलीकूहल तक अफरा-तफरी मच गई।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.