सब्जियों के भाव ने बिगाड़ा किचन का बजट, टमाटर की कीमत 100 रुपये प्रति किलो हुई, आलू, प्याज, बीन्स के दाम भी बढ़े - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, July 22, 2024

    सब्जियों के भाव ने बिगाड़ा किचन का बजट, टमाटर की कीमत 100 रुपये प्रति किलो हुई, आलू, प्याज, बीन्स के दाम भी बढ़े

     दूसरी हरी सब्जियों के दाम भी बढ़े हुए हैं। मदर डेयरी में शनिवार को तोरी 59 रुपये प्रति किलो, करेला 49 रुपये प्रति किलो, फ्रेंच बीन्स 89 रुपये प्रति किलो मिल रही है



    देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के कारण सब्जियों की आपूर्ति प्रभावित हुई है। इससे तमाम सब्जियों के दाम में बड़ा उछाल आ गया है। सब्जियों के दाम बढ़ने से आम लोगों के किचन का बजट बिगड़ गया है। आसमान छूती महंगाई के बीच सब्जियों की कीमत बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि दिल्ली में टमाटर का भाव 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। दिल्ली में मदर डेयरी के खुदरा बिक्री केंद्र 'सफल' पर टमाटर 100 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर उपलब्ध हैं। उपभोक्ता मामलों के विभाग के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को दिल्ली में टमाटर की खुदरा कीमत 93 रुपये प्रति किलोग्राम थी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 20 जुलाई को टमाटर का अखिल भारतीय औसत मूल्य 73.76 रुपये प्रति किलोग्राम था। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अत्यधिक गर्मी और उसके बाद अत्यधिक बारिश से आपूर्ति में व्यवधान के चलते पिछले सप्ताह कीमतों में तेज वृद्धि हुई। 


    आलू और प्याज की कीमतें भी तेजी से बढ़ी

    अधिकारी ने बताया, दिल्ली और कुछ अन्य शहरों में टमाटर, आलू और प्याज की कीमतें बहुत ज़्यादा हैं। अत्यधिक गर्मी और उसके बाद अत्यधिक बारिश के कारण आपूर्ति बाधित हुई, जिससे खुदरा कीमतों में उछाल आया।'' पश्चिमी दिल्ली में मदर डेयरी स्टोर पर शनिवार को प्याज 46.90 रुपये प्रति किलोग्राम और आलू 41.90 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बेचा जा रहा था। सरकारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में प्याज 50 रुपये प्रति किलोग्राम और आलू 40 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से मिल रहा है। प्याज का अखिल भारतीय औसत मूल्य 44.16 रुपये प्रति किलोग्राम और आलू का औसत मूल्य 37.22 रुपये प्रति किलोग्राम है।

    इन हरी सब्जियों के दाम भी बढ़े 

    दूसरी हरी सब्जियों के दाम भी बढ़े हुए हैं। मदर डेयरी में शनिवार को तोरी 59 रुपये प्रति किलो, करेला 49 रुपये प्रति किलो, फ्रेंच बीन्स 89 रुपये प्रति किलो, भिंडी 49 रुपये प्रति किलो, टिंडा 119 रुपये प्रति किलो, हरी शिमला मिर्च 119 रुपये प्रति किलो, बैंगन (छोटा) 49 रुपये प्रति किलो, बैंगन (बड़ा) 59 रुपये प्रति किलो, परवल 49 रुपये प्रति किलो, लौकी 39 रुपये प्रति किलो और अरवी 69 रुपये प्रति किलो की दर से मिल रही थी।News source

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.