Himachal Apple Season हिमाचल प्रदेश में सेब सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। रॉयल किस्म (Royal Variety Apple) के सेब मंडी में आने शुरू हो गए हैं। लोगों को यह काफी पसंद भी आ रहे हैं। हिमाचल के अलावा कई प्रदेशों में भी सेबों की डिमांड है। अच्छे दाम मिलने से बागवानों के चेहरों पर रौनक देखने को मिल रही है।
Himachal Apple Season: जिला के सेब सीजन ने अब रफ्तार पकड़ ली है। भट्टाकुफर में चुराग घाटी से आए रायल सेब की पेटी 2800 रुपये की बिकी। कुल 119 पेटी रॉयल सेब की पहुंची था। इसमें से 10 पेटी 2800 रुपये तो 109 पेटी 2200 रुपये में बिकी।
वहीं पराला में भी सेब की पेटी 3100 रुपये की बिकी। सेब सीजन के दौरान अर्ली वैरायटी के सेब के बाजार में आने के बाद मंडी चढ़ना शुरू हो गई हैं।
शुरुआती दौर में सेब सीजन
शनिवार को राजधानी शिमला के भट्टाकुफर स्थित फल मंडी में जिला शिमला के करसोग और ऊपरी शिमला ठियोग, मतियाना , चौपाल , चुराग क्षेत्रों से रायल, टाइडमेन सेब, स्पर, गाला, जेड 1 सहित अर्ली किस्म का सेब पहुंचा। मंडी में फसल के अच्छे दाम मिलने से बागवानों के चेहरों पर रौनक देखने को मिल रही है
हालांकि महाराष्ट्र सहित देश के कई हिस्सों में बारिश से तबाई का असर भी सेब को छोड़कर, अन्य फलों के दामों पर देखने को मिल रहा है। सेब सीजन अभी अपने शुरुआती दौर में है। जिन फसलों का सीजन अपने अंतिम दौर में उनके दामों में गिरावट आ गई है।
फसल की गुणवत्ता के अनुसार मिल रहे दाम
आढ़ती ज्ञान चंद ने बताया कि प्रदेश के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों से तीन चार किस्मों वाले सेब टाइडमेन, स्पर गाला, जेड 1 और रॉयल वेरायटी के सेब मंडी में पहुंच रहे है। मंडी में बागवानों को उनकी फसल की गुणवत्ता के अनुसार दाम मिल रहे है। शनिवार को टाइड मेन किस्म का सेब 1000 से 1500 तक, रायल 1500 से 2800 तक और अरली किस्म का बॉक्स 3000 प्रति बाक्स तक बिका।
सेब सीजन अभी अपने शुरूआती दौर में है। जिन फसलों का सीजन पहले से शुरू हो चुके है। इनके दाम में महाराष्ट्र सहित देश के अन्य हिस्सों में हो रही भारी बारिश का असर देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों में नाशपाती के दामों में 500 से 1000 रुपये प्रति बॉक्स तक गिरावट आई है।News source
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.