Shrikhand Mahadev Yatra 2024: छह दिन में अब तक 5,251 यात्री पंजीकरण के बाद रवाना - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, July 19, 2024

    Shrikhand Mahadev Yatra 2024: छह दिन में अब तक 5,251 यात्री पंजीकरण के बाद रवाना

    श्रीखंड महादेव के लिए 14 जुलाई से यात्रा शुरू होने के बाद 19 जुलाई तक कुल 5,251 यात्री पंजीकरण के बाद श्रीखंड यात्रा पर रवाना हुए हैं।


    श्रीखंड महादेव यात्रा 14 जुलाई से जारी है। शुक्रवार को 386 यात्री पंजीकरण के बाद यात्रा पर रवाना हुए। इनमें 367 पुरुष और 19 महिलाएं शामिल हैं। जानकारी देते एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि 14 जुलाई को यात्रा शुरू होने के बाद 19 जुलाई तक कुल 5,251 यात्री पंजीकरण के बाद श्रीखंड यात्रा पर रवाना हुए हैं। 6 दिनों में अब तक कुल 5,032 पुरुष और 219 महिलाएं पंजीकृत हुई हैं। 5,251 यात्रियों में से 2,294 पुरुषों और 109 महिलाओं ने ऑनलाइन, 2,738 पुरुषों तथाा 110 महिलाओं ने बेस कैंप सिंहगाड पहुंचकर अपना पंजीकरण करवाया है।




    उन्होंने बताया कि 14 जुलाई को श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट की ओर से आधिकारिक तौर पर यात्रा शुरू किए जाने के पहले दिन सबसे ज्यादा 2,193 यात्री पंजीकृत होने के बाद यात्रा पर निकले हैं। 15 जुलाई को 694, 16 जुलाई को 721, 17 जुलाई को 685, 18 जुलाई को 572 और 19 जुलाई को सबसे कम 386 यात्री पंजीकरण के बाद यात्रा पर निकले।

    एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि इस वर्ष आधिकारिक तौर पर यात्रा शुरू होने से पहले ही 4 लोगों की मौत हो चुकी हैNews source

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.