घरेलू वाहन निर्माता अशोक लीलैंड लिमिटेड के शेयर आज सोमवार को फोकस में हैं। कंपनी के शेयर आज 2% तक चढ़ गए। अशोक लीलैंड के शेयर आज बीएसई पर 228.50 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गए।
घरेलू वाहन निर्माता अशोक लीलैंड लिमिटेड के शेयर आज सोमवार को फोकस में हैं। कंपनी के शेयर आज 2% तक चढ़ गए। अशोक लीलैंड के शेयर आज बीएसई पर 228.50 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गए। कमर्शियल वाहन मैन्युफैक्चरर कंपनी अशोक लेलैंड लिमिटेड को महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम से पूर्णतः निर्मित 2,104 बसों का ऑर्डर मिला है। दरअसल, अशोक लीलैंड ने एक्सचेंजों को सूचित किया कि उसे महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) ने वाइकिंग पैसेंजर बस की 2,104 यूनिट्स का ऑर्डर मिला है। इसकी कीमत 982 करोड़ रुपये बताई जा रही है।क्या है डिटेल
हिंदुजा समूह की भारतीय प्रमुख कंपनी ने कहा कि ऑर्डर जीतने से बस सेगमेंट में उसकी प्रमुख स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी। कंपनी बयान के अनुसार, महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) से मिला यह अभी तक का सबसे बड़ा ऑर्डर है। इन 'वाइकिंग' यात्री बसों का निर्माण अशोक लेलैंड के विशेष ‘बस बॉडी’ प्लांट्स में किया जाएगा। अशोक लेलैंड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी शेनू अग्रवाल ने कहा कि यह नया ठेका एमएसआरटीसी के साथ कंपनी की दीर्घकालिक साझेदारी का एक हिस्सा है। अग्रवाल ने कहा, ‘‘ यह ऑर्डर अत्यधिक कुशल तथा प्रौद्योगिकी रूप से उन्नत उत्पादों के उत्पादन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो देश में सार्वजनिक परिवहन की वृद्धि को बढ़ावा देगा।’’ बसें नवीनतम सीएमवीआर मानकों के साथ बनाई जाएंगी, इसमें एआईएस 153 अनुरूप बॉडी होगी और अन्य सुविधाओं के साथ रियर एयर सस्पेंशन के साथ बीएस-6 अनुपालन भी होगा। इन बसों का निर्माण अत्याधुनिक तकनीक के साथ अशोक लीलैंड के विशेष बस बॉडी प्लांट में किया जाएगा और एमएसआरटीसी के लिए स्वामित्व की कुल लागत कम होगी। ऑर्डर को अगस्त 2024 और अगस्त 2025 के बीच 12 महीने की अवधि में एग्जिक्यूट किया जाना है।
शेयरों के हाल
ऑर्डर जीतने के बाद अशोक लीलैंड के शेयरों में तेजी देखी गई,। स्टॉक इंट्रा डे में 2% तक बढ़कर ₹228.50 पर कारोबार कर रहा था। 2024 में अब तक शेयरों में 22% की बढ़ोतरी हुई है, जबकि 12 महीने की अवधि में स्टॉक में 31% की बढ़ोतरी हुई है। पिछले छह महीने में यह शेयर 30% तक चढ़ा है। इसका 52 वीक का हाई प्राइस 245.60 रुपये है और 52 वीक का लो प्राइस 157.65 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 66,656.90 करोड़ रुपये है।
मार्च तिमाही के नतीजे
आपको बता दें कि हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लीलैंड ने शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के दौरान शुद्ध लाभ 2022-23 की इसी तिमाही में 799.87 करोड़ रुपये के मुकाबले लगभग 17 प्रतिशत बढ़कर 933.69 करोड़ रुपये हो गया। परिचालन से राजस्व चौथी तिमाही में मामूली वृद्धि के साथ 13,613.29 करोड़ रुपये हो गया, जबकि 2022-23 की चौथी तिमाही में यह 13,229.50 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान कुल राजस्व 45,931.22 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 41,779.71 करोड़ रुपये थाNews source
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.