महाराष्ट्र में आफत की बारिश: मुंबई में फिर मुसीबत बनेगा मौसम; पुणे का हाल बेहाल, कहीं सड़कें तो कहीं डूबे घर - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, July 26, 2024

    महाराष्ट्र में आफत की बारिश: मुंबई में फिर मुसीबत बनेगा मौसम; पुणे का हाल बेहाल, कहीं सड़कें तो कहीं डूबे घर


     महाराष्ट्र में आफत की बारिश: मुंबई में फिर मुसीबत बनेगा मौसम; पुणे का हाल बेहाल, कहीं सड़कें तो कहीं डूबे घर


    Maharashtra Weather News in Hindi: महाराष्ट्र के तमाम हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। इस बीच पुणे के लवासा इलाके में भूस्खलन हुआ है। वहीं, भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई में आज सुबह के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
    महाराष्ट्र के कई शहरों में लगातार बारिश का कहर जारी है। मुंबई, पुणे, रायगढ़ समेत कई अन्य जगहों पर हालात बद से बदतर हो गए हैं। लगातार बारिश के कारण सड़कों, रेलवे पटरियों और लोगों के घरों में पानी भर गया है। राज्य की राजधानी की सार्वजनिक परिवहन सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। लोकल ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं, कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। भारी बारिश से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।



    आइए जानते हैं 10 बिंदुओं में पूरे राज्य का हाल।
    मुंबई में लगातार बारिश के कारण जलभराव हो गया है। कम से कम 11 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। हवाई अड्डे पर उड़ानें बारिश से प्रभावित हुई हैं। इंडिगो और स्पाइसजेट ने यात्रियों को उड़ानों में देरी की चेतावनी दी है। वहीं एयर इंडिया ने रद्द उड़ानों के लिए पूर्ण वापसी की पेशकश की।
    हालांकि, बारिश के सामान्य होने पर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने स्कूल और कॉलेज खोलने की अनुमति दे दी है। बीएमसी से माता-पिता से अनुरोध किया है कि वे वे स्कूल और कॉलेज की छुट्टियों के बारे में किसी भी अन्य जानकारी या अफवाहों पर विश्वास न करें और केवल बृहन्मुंबई नगर निगम की आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें। साथ ही संबंधित स्कूलों और कॉलेजों के प्रबंधन के संपर्क में रहने का आग्रह किया है।
     
    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने तटीय शहर में बारिश को 'रेड अलर्ट' या भारी बारिश का अनुमान जताया है। इसी को देखते हुए पुलिस ने शहरवासियों को सुबह साढ़े आठ बजे तक घरों के अंदर रहने के लिए कहा है। आपात स्थिति में 100 और 112 डायल करने को कहा है। 

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.