गुरुग्राम के निजी हॉस्पिटल में विदेशी महिला मरीज के साथ अटेंडेंट ने किया रेप, पीड़िता की बेटी ने दर्ज करवाई एफआईआर
Haryana News: महिला अपराध को लेकर गुरुग्राम से से बुरी खबर सामने आ रही है। यहां एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती विदेशी महिला से रेप की वारदात अंजाम दी गई है। महिला कजाकिस्तान से भारत आई हुई थी। 51 वर्षीय विदेशी महिला के साथ उसके अटेंडेंट ने ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। घटना को अंजाम देने वाला आरोपी 21 साल का युवक है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
आर्थोस्कोपी सर्जरी के लिए हुई थी भर्ती
पीड़िता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत पर गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि सेक्टर 50 पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा गया है कि रविवार सुबह गुरुग्राम के सेक्टर 51 स्थित बड़े निजी अस्पताल में कजाकिस्तान की महिला को 9 जुलाई को आर्थोस्कोपी सर्जरी के लिए भर्ती कराया गया था। 13 जुलाई को सर्जरी के बाद उसे प्राइवेट रूम में शिप्ट कर दिया गया था। कमरे में वह अपनी बेटी के साथ थी।
सोते समय की महिला से रेप
गुरुग्राम में विदेशी महिला से आरोपी ने सोते समय दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। महिला को वार्ड में शिफ्ट किए जाने के बाद उसके साथ उसकी बेटी भी रहती थी। रात में दवा के असर के कारण महिला गहरी नींद में सो रही थी तभी आरोपी अटेंडेंट युवक ने उसके साथ रेप किया। इस दौरान महिला की बेटी की नींद खुल गई तो उसने शोर मचा दिया।
पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कमरे से भाग निकला। महिला की बेटी ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें लगा दी और दबिश देकर उसे दबोच लिया।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.