मदद के लिए बुलाए पुलिसकर्मी ने अश्वेत महिला सोन्या मैसी की गोली मारकर की हत्या, पूरे अमेरिका में फैला आक्रोश

Sonya Massey Murder: अमेरिका में एक अश्वेत महिला 36 वर्षीय सोन्या मैसी की हत्या का मामला सामने आने पर आक्रोश देखा जा रहा है। सोन्या मैसी की हत्या का आरोप एक पुलिसवाले पर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने 911 पर कॉल करके पुलिस को मदद के लिए घर पर बुलाया था।
लेकिन टीम में शामिल एक पुलिसवाले ने उन्हें गोली मार दी। वारदात को कुछ दिन पहले अंजाम दिया गया था। आरोपी पुलिसवाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। सोन्या मैसी की हत्या के मामले पर व्हाइट हाउस से भी प्रतिक्रिया आई है।
इलिनोइस स्टेट पुलिस ने सोन्या मैसी को उनके घर के अंदर पुलिसवाले की ओर से गोली मारे जाने का बॉडीकैम वीडियो सोमवार (22 जुलाई) को जारी किया, जिसके बाद लोग आक्रोशित हो उठे। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। चूंकि वीडियो विचलित कर सकता है, इसलिए हम उसे यहां शेयर नहीं कर रहे हैं।
सोन्या मैसी ने अपने घर के बाहर एक संदिग्ध घुसपैठिए की सूचना देने के लिए पुलिस को फोन किया था। फुटेज में दो अधिकारी मैसी के घर में घुसते हुए दिखाई दे रहे हैं और उन्हें बता रहे हैं कि उन्हें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। हालांकि, जब मैसी उबलते पानी के बर्तन को संभालने के लिए अपने स्टोव के पास पहुंची तो स्थिति बिगड़ गई। पुलिसवाले ने उन्हें गोली मार दी। गोलीबारी की यह वारदात शिकागो से लगभग 200 मील (322 किमी) दूर स्प्रिंगफील्ड में अंजाम दी गई।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.