US: ट्रंप पर गोली चलाने वाले क्रुक के परिवार की पहली प्रतिक्रिया आई, दोस्तों ने भी बताया बेहद शांत स्वभाव का
डोनाल्ड ट्रंप की रैली में गोलीबारी होने से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। वहीं, आरोपी शख्स का परिवार अभी भी इस असमंजस में कि आखिर यह सब हुआ क्या
अमेरिका में इस साल के अंत में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। रिपब्लिकन और डेमोक्रेट खेमे के नेता प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इस बीच, शनिवार को एक चुनावी रैली में रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप पर गोलीबारी की गई। इस हमले में पूर्व राष्ट्रपति बाल-बाल बच गए। इस पूरी घटना के पीछे जिस शख्स की पहचान हुई वो महज 20 साल का थॉमस मैथ्यू क्रुक्स था। उसे गोलीबारी के तुरंत बाद ही एक स्नाइपर ने मार गिराया। क्रुक्स द्वारा ट्रंप को निशाना बनाए जाने से उसका परिवार गहरे सदमे में है। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर उनके बेटे ने ऐसा क्यों किया। वहीं, उसके साथियों ने उसे शांत स्वभाव का बताया।
डोनाल्ड ट्रंप की रैली में गोलीबारी होने से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। वहीं, आरोपी शख्स का परिवार अभी भी इस असमंजस में कि आखिर यह सब हुआ क्या।
पिता ने क्या दी प्रतिक्रिया?
थॉमस के पिता मैथ्यू क्रुक्स ने एक मीडिया चैनल से फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि वह फिलहाल इस बात का पता लगा रहे हैं कि आखिर चल क्या रहा है। उन्होंने आगे कहा कि वह अपने बेटे और उसके द्वारा किए कामों पर तभी कुछ बोलेंगे, जब उनकी बात कानून प्रवर्तन से हो जाएगी।
चाचा ने कहा- हमारा कोई...
हमलावर के चाचा मार्क क्रुक्स ने एक अन्य मीडिया को बताया कि यह घटना पूरे परिवार के लिए एक बड़ा झटका है। उन्हें इस बात का कोई अंदाजा नहीं है कि पेंसिल्वेनिया रैली में डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करने के लिए थॉमस को किसने प्रेरित किया होगा। 68 साल के मार्क ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि क्या कहना चाहिए। हम अभी भी मामले को समझने की कोशिश कर रहे हैं।'
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.