Himachal Weather News: हिमाचल में कमजोर पड़ा मानसून, अलर्ट जारी करने के बावजूद 32 प्रतिशत कम हुई बारिश - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, July 3, 2024

    Himachal Weather News: हिमाचल में कमजोर पड़ा मानसून, अलर्ट जारी करने के बावजूद 32 प्रतिशत कम हुई बारिश

     हिमाचल प्रदेश में अगले चार दिन तक आठ जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। ऑरेंज अलर्ट जारी करने के बावजूद अभी तक हिमाचल प्रदेश में 32 प्रतिशत कम बारिश हुई है। कुछ जगहों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमानों में गिरावट दर्ज की गई है। एनएचएआई ने पहाड़ दरकने से भूस्खलन की आशंका का हाई अलर्ट जारी किया है

    हिमाचल में मानसून कमजोर पड़ने से कुछ स्थानों पर वर्षा हो रही है। प्रदेश में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी करने के बावजूद तीन दिन से कुछ ही स्थानों पर हल्की वर्षा हुई है। पिछले एक सप्ताह के दौरान प्रदेश में सामान्य से 32 प्रतिशत कम और जून में सामान्य से 49 प्रतिशत कम वर्षा हुई है।

    मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में मानसून की सक्रियता में कमी आई है, जिससे हिमाचल में तेज हवा आने से कुछ स्थानों पर ही वर्षा हो रही है।

    अगले तीन-चार दिनों में हो सकती है भारी बारिश

    उन्होंने बताया कि आगामी 48 घंटे में प्रदेश में कुछ स्थानों पर मानसून की सक्रियता बढ़ेगी। पांच व छह जुलाई को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और बढ़ेगी, जिससे अधिकतर क्षेत्रों में वर्षा होगी।

    आगामी तीन-चार दिन तक शिमला, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, कांगड़ा व ऊना जिला में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। मंगलवार को कांगड़ा में 76, बिलासपुर के बरठीं में 41.6, धर्मशाला में 40 व नाहन में 18 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। सोलन, हमीरपुर व शिमला में हल्की वर्षा हुई है। कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान एक से तीन डिग्री सेल्सियस कम हुआ है। अधिकतम तापमान में करीब दो से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।


    1 comment:

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.