Himachal Apple Season हिमाचल प्रदेश में सेब सीजन ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। देश-प्रदेश की मंडियों में 25 हजार पेटियां पहुंची हैं। कम ऊंचे वाले क्षेत्रों में सेब की टाइडमैन किस्म पहली पसंद बनी हुई है। वहीं अन्य अर्ली वैरायटी भी बाजार में पहुंच रही है। बीते वर्ष सेब की 2.11 करोड़ पेटियां मंडियों में पहुंची थी वहीं इस बार 2.91 करोड़ पेटी का उत्पादन होने का अनुमान है।
Himachal Apple Season: हिमाचली सेब सीजन को शुरू हुए एक सप्ताह से ज्यादा का समय हो चुका है। अभी तक 25 हजार सेब पेटियां प्रदेश और देश की मंडियों में पहुंच चुकी हैं। शुरुआत में 20 किलो की सेब पेटी 300 रुपये से 1800 रुपये तक बिक रही है।
यानी बागवानों को 15 रुपये से 90 रुपये प्रति किलो की दर से दाम मिल रहे हैं। अभी कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों से सेब की टाइडमैन और अन्य अर्ली वैरायटी बाजार में पहुंच रही है। तीन दिन में मंडियों में सेब की ज्यादा पेटियां पहुंचने लगी हैं। अभी तक 75 प्रतिशत तक सेब मंडी और शिमला जिले से गया है।
इस बार 80 लाख ज्यादा पेटी का अनुमान
इस बार सेब की फसल की पिछले साल की अपेक्षा 80 लाख पेटी अधिक होने का अनुमान है। बीते वर्ष सेब की 2.11 करोड़ पेटियां मंडियों में पहुंची थी, जबकि इस बार 2.91 करोड़ पेटी का उत्पादन होने का अनुमान है।
पिछले साल इतने थे सेब के प्राइस
पिछले साल दस किलो की पेटी औसत 300 से 500 रुपये और 20 किलो की पेटी 700 से 1800 रुपये तक बिक रही थी। यह दूसरी बार है जब सेब किलो के आधार पर बेचा जा रहा है। सेब की साढ़े चार हजार करोड़ की आर्थिकी इस बार कहां तक पहुंचती है, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। कुछ वर्षों में मौसम के कारण बागवानों को नुकसान उठाना पड़ा हैNews source
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.