ओमान के बंदरगाह की ओर जा रहा तेल का टैंकर डूबा, 13 भारतीय और चालक दल के 16 सदस्य गायब - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, July 17, 2024

    ओमान के बंदरगाह की ओर जा रहा तेल का टैंकर डूबा, 13 भारतीय और चालक दल के 16 सदस्य गायब

     ओमान के बंदरगाह की ओर जा रहा तेल का टैंकर डूबा, 13 भारतीय और चालक दल के 16 सदस्य गायब



    Oman News: ओमान के तट पर डूबे कोमोरोस ध्वज वाले तेल टैंकर के 16 सदस्यीय चालक दल के सदस्य अभी भी लापता हैं। इनमें 13 भारतीय शामिल हैं। वहीं, शेष तीन श्रीलंका के निवासी थे। डूबने की सूचना के एक दिन बाद मंगलवार को समुद्री सुरक्षा केंद्र (एमएससी) ने यह जानकारी दी। एमएससी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि कोमोरोस ध्वज वाला एक तेल टैंकर रस मदरका से 25 समुद्री मील दक्षिण-पूर्व में दुकम के बंदरगाह शहर के पास पलट गया।

    आपको बता दें कि दुकम का बंदरगाह ओमान के दक्षिण-पश्चिमी तट पर स्थित है, जो प्रमुख तेल और गैस खनन परियोजनाओं के करीब है। इनमें एक प्रमुख तेल रिफाइनरी भी शामिल है जो दुकम के विशाल औद्योगिक क्षेत्र का हिस्सा है। यह ओमान की सबसे बड़ी एकल आर्थिक परियोजना है।

    जहाज की पहचान प्रेस्टीज फाल्कन के रूप में की गई है। शिपिंग वेबसाइट marinetraffic.com के अनुसार, तेल टैंकर यमन के बंदरगाह शहर अदन की ओर जा रहा था। शिपिंग डेटा के अनुसार, यह जहाज 2007 में निर्मित 117 मीटर लंबा तेल उत्पाद टैंकर है।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.