हिमाचल प्रदेश के शीतकालीन अवकाश वाले सरकारी स्कूलों में 1 अगस्त से एसए वन की परीक्षाएं शुरू होंगी। समग्र शिक्षा कार्यालय ने पहली से आठवीं कक्षा की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक परीक्षाएं होंगी। समग्र शिक्षा के परियोजना निदेशक राजेश शर्मा की ओर से सभी जिला उपनिदेशकों को इस संदर्भ में पत्र जारी कर दिया है। इन कक्षाओं के लिए प्रश्नपत्र समग्र शिक्षा कार्यालय की ओर से तैयार किए जाएंगे। पहली से पांचवीं कक्षा की परीक्षाएं 1, 2, 3 और 5 अगस्त होगी। छठी से आठवीं कक्षा की परीक्षाएं 1 से 9 अगस्त तक चलेंगी।
पहली से पांचवीं कक्षा की डेटशीट
तारीख कक्षा एक कक्षा दो कक्षा तीन कक्षा चार कक्षा पांच
1 -अगस्त गणित अंग्रेजी हिंदी अंग्रेजी पर्यावरण
2- अगस्त हिंदी हिंदी गणित पर्यावरण अंग्रेजी
3- अगस्त अंग्रेजी गणित अंग्रेजी हिंदी हिंदी
5 -अगस्त --- --- पर्यावरण गणित गणित
छठी से आठवीं कक्षा की डेटशीट
तारीख कक्षा छठी कक्षा सातवीं कक्षा आठवीं
1- अगस्त गणित अंग्रेजी अंग्रेजी
2- अगस्त ड्राइंग लाेक संस्कृति-योग संस्कृत
3 -अगस्त हिंदी सोशल साइंस सोशल साइंस
5- अगस्त अंग्रेजी गणित साइंस
6- अगस्त संस्कृत ड्राइंग हिंदी
7- अगस्त साइंस हिंदी लोक संस्कृति-योग
8- अगस्त लोक संस्कृति-योग संस्कृत ड्रांइग
9- अगस्त सोशल साइंस साइंस गणित
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.