Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, एक सप्ताह तक खराब रहेगा मौसम - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, July 10, 2024

    Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, एक सप्ताह तक खराब रहेगा मौसम

     News source मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में 16 जुलाई तक मानसून की बारिश का दौर जारी रहेगा।

    हिमाचल प्रदेश के कई भागों में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में 16 जुलाई तक मानसून की बारिश का दौर जारी रहेगा। 11 व 12 जुलाई को कई भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है

    आज राजधानी शिमला व आसपास भागों में मौसम खराब बना हुआ है। उधर, बुधवार सुबह 10:00 बजे तक राज्य में 28 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। इसके अलावा 19 बिजली ट्रांसफार्मर व 16 जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हैं

    कहां कितनी बारिश

    बीती रात बैजनाथ में 32.0, पांवटा साहिब 18.4, धौलाकुआं 17.5, पालमपुर 8.8, नाहन 8.3 और डलहौजी में 8.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।


    कहां कितना न्यूनतम तापमान

    शिमला में न्यूनतम तापमान 17.5, सुंदरनगर 24.0, भुंतर 21.6, कल्पा 13.0, धर्मशाला 21.5, ऊना 24.7, नाहन 24.1, केलांग 11.9, पालमपुर 19.5, सोलन 22.5, मनाली 16.7, कांगड़ा 23.0, मंडी 25.2, बिलासपुर 26.2, हमीरपुर 25.5, डलहौजी 18.7, जुब्बड़हट्टी 22.0, कुफरी 16.1, नारकंडा 14.5, भरमौर 18.0, रिकांगपिओ 17.0, धौलाकुआं 24.0,बरठीं 25.2, समदो 17.1, कसौली 19.9, पांवटा साहिब 24.0, सराहन 19.5, देहरा गोपीपुर 27.0, सैंज 20.0 और बजौरा में 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

    इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    मौसम विभाग ने 11 व 12 जुलाई को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, शिमला, सोलन व सिरमौर जिले के कई भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। लाहौल-स्पीति व किन्नौर जिले के लिए किसी तरह का अलर्ट नहीं हैं।



    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.