अखण्ड भारत दर्पण (ABD) News

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


विज्ञापन

राहुल गांधी को संसद के अंदर बंद कर मारने चाहिए थे तमाचे', कर्नाटक के भाजपा विधायक का विवादित बयान; जानें क्या है पूरा मामला

Hindu sentiments in Parliament controversy,BJP MLA slap comment on Rahul Gandhi,Political reactions to Bharat Shetty statement,Hindu defense remark,

News source  

राहुल गांधी को संसद के अंदर बंद कर मारने चाहिए थे तमाचे', कर्नाटक के भाजपा विधायक का विवादित बयान; जानें क्या है पूरा मामला



कर्नाटक के भाजपा विधायक भरत शेट्टी राहुल गांधी को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के हिंदू वाले बयान को लेकर कहा है कि राहुल को संसद के अंदर बंद कर तमाचे मारने चाहिए थे। यदि वह मंगलुरु शहर आएंगे तो हम उनके लिए यही व्यवस्था करेंगे। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म और संस्थाओं की रक्षा करना भाजपा का कर्तव्य है।

बेंगलुरु। कर्नाटक के भाजपा विधायक भरत शेट्टी ने सोमवार को विवादित बयान देते हुए कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को उनकी हिंदू विरोधी टिप्पणियों के लिए संसद के अंदर बंद कर तमाचे मारने चाहिए थे। यदि वह मंगलुरु शहर आएंगे तो हम उनके लिए यही व्यवस्था करेंगे। संसद के अंदर जोरदार थप्पड़ के बाद नेता प्रतिपक्ष ठीक हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हाथ में भगवान शिव की तस्वीर थी। उन्हें नहीं पता कि यदि भगवान शिव ने अपनी तीसरी आंख खोल दी तो वह राख में तब्दील बदल जाएंगे। उन्होंने हिंदू विरोधी नीति अपनाई है। इससे यह स्पष्ट है कि वह पागल आदमी हैं

उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म और संस्थाओं की रक्षा करना भाजपा का कर्तव्य है। कांग्रेस ने यह बताना शुरू कर दिया है कि हिंदू और हिंदुत्व अलग-अलग हैं। ऐसे नेताओं के कारण भविष्य में हिंदुओं को गंभीर खतरे का सामना करना पड़ेगा। वे ऐसी स्थिति पैदा कर देंगे कि हिंदू अपने घरों से बाहर नहीं निकल पाएंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष तमिलनाडु में नास्तिक बन जाते हैं और जब वह गुजरात जाते हैं तो भगवान शिव के कट्टर भक्त बन जाते हैं। शेट्टी ने कहा कि आम चुनाव में केवल 99 सीटें मिलने के बाद राहुल गांधी बड़ी उपलब्धि हासिल करने का दावा कर रहे हैं। शिवाजी और महाराणा प्रताप हिंदू थे। जब भी जरूरत होगी, हम हथियार निकाल लेंगे। हम अच्छी तरह से जानते हैं कि हथियारों की पूजा करने के बाद जवाबी कार्रवाई कैसे की जाती है।


Post a Comment