शिमला में नाबालिग लड़कियों और लड़कों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोपी गिरफ्तार, चाइल्ड हेल्पलाइन ने किया खुलासा - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, July 21, 2024

    शिमला में नाबालिग लड़कियों और लड़कों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोपी गिरफ्तार, चाइल्ड हेल्पलाइन ने किया खुलासा

     शिमला में नाबालिग लड़कियों और लड़कों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोपी गिरफ्तार, चाइल्ड हेल्पलाइन ने किया खुलासा


    Himachal Molestation Case: शिमला जिला के रोहड़ू उपमंडल में 5 नाबालिग लड़कियों और 2 नाबालिग लड़कों के अश्लील हरकते करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो व भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने की पड़ताल

    शिमला में स्थित चाइल्ड हेल्पलाइन को स्कूली बच्चों के साथ छेड़छाड़ की सूचना मिली थी। जिस पर चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम पड़ताल करने के लिए स्कूल पहुंची। बच्चों के साथ काउंसलिंग के बाद टीम को चला कि अंशुल नामक शख्‍स ने सात बच्चों के साथ छेड़छाड़ की है। इनमें पांच नाबालिग लड़कियां और दो नाबालिग लड़के शामिल हैं


    No comments:

    Post a Comment