Thursday, July 25, 2024
कांवड़ मेले के दौरान गांजा तस्करी करते यू0पी0 के 02 तस्कर दबोचे।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज उत्तराखंड/हरिद्वार :
* कांवड़ मेले में माल बेचकर मोटा मुनाफा कमाने के मंसूबों पर हरिद्वार पुलिस ने फेरा पानी।
* 25 किलो गांजा बरामद, तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार जब्त।
एसएसपी हरिद्वार पुलिस प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशों पर नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए का रहे विशेष अभियान को सफल बनाने में जुटी हरिद्वार पुलिस को उत्तर प्रदेश के 02 नशा तस्करों को दबोचने में सफलता हाथ लगी।
कांवड़ की भीड़ का फायदा उठा कर दोनो नशा तस्कर स्विफ्ट कार से गांजे की तस्करी करने के इरादे से हरिद्वार आए थे व कांवड़ियों को गांजा बेच कर मोटा मुनाफा कमाना चाहते थे।
तस्करों के इरादों पर पानी फेरते हुए ज्वालापुर पुलिस द्वारा सराय रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर के गेट के पास से दोनो तस्करों को 25 किलो गांजा व तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार के साथ दबोचा गया।
* हरिद्वार पुलिस द्वारा दबोचे गए आरोपियों का नाम पता :-
1- राहुल प्रताप सिंह पुत्र तेजन्द्र पाल सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट उरला थाना आवला जनपद बरेली उत्तर प्रदेश।
2- लोकेश कुमार शर्मा पुत्र प्रमोद कुमार शर्मा निवासी कस्बा झालू थाना हल्दौर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश।
Tags
# उत्तराखंड दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
उत्तराखंड दर्पण
Tags
उत्तराखंड दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment