Friday, February 2, 2024
Home
पश्चिम बंगाल दर्पण
चित्तरंजन अमलादही बाजार के विभिन्न समस्याओं को दूर करने के लिए महाप्रबंधक चिरेका से बात करुंगी : विधायक अग्निमित्रा
चित्तरंजन अमलादही बाजार के विभिन्न समस्याओं को दूर करने के लिए महाप्रबंधक चिरेका से बात करुंगी : विधायक अग्निमित्रा
प्रह्लाद प्रसाद
ज़िला रिपोर्टर,पश्चिम वर्धमान पश्चिम बंगाल।
अमलादही बाजार स्थित बस स्टैंड समीप शुक्रवार को आसनसोल दक्षिण से विधायक अग्निमित्रा पाल पहुंची। पत्रकारों से बातचीत के दौरान विधायक ने कहा कि उनको आज वहां सीएएमडब्ल्यूवीएस के प्रतिनिधियों द्वारा बुलाया गया है । विधायक ने आगे कहा, समिति द्वारा यह जानकारी दी गई है कि चित्तरंजन के सभी आठ एरिया में बाजार लगता है। जिसमें से दो एरिया सिमजुडी और बो-बाजार को छोड़कर शेष सभी एरिया अमलादही बाजार,एसपी नोर्थ, फतेहपुर, ईस्ट मार्केट के दुकानदारों समेत समिति के अध्यक्ष शंकर घोष, पार्थो मंडल, संदीप दास,मदन मोहन गुप्ता वहां मौजूद थे। मुख्य रूप से भाजपा नेता शंकर तिवारी के नेतृत्व में विधायक अग्निमित्रा पाल ने व्यवसायी समिति को भरोसा दिलाया कि वह स्थानीय बाजार की मूलभूत समस्याओं को लेकर चिरेका महाप्रबंधक हितेंद्र कुमार मल्होत्रा मिलेंगी और इन समस्याओं के हर संभव निपटारे के लिए बातचीत करेंगी।
Tags
# पश्चिम बंगाल दर्पण
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
पश्चिम बंगाल दर्पण
Tags
पश्चिम बंगाल दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment