अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर : कमिश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर में नशा तस्करों का एक गिरोह सक्रिय है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर कमिश्नरेट पुलिस जालंधर पार्टी द्वारा बाबा बुड्डा फ्लाईओवर पर जाल बिछाया गया। इस दौरान पुलिस पार्टी ने कपूरथला रोड की तरफ से तीन महिलाओं और दो पुरषों समेत पांच लोगों को आते देखा।
कमिश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा जब उक्त व्यक्तियों की गहनता से जांच की तो दोनों व्यक्तियों के पास से 02 किलोग्राम अफीम और महिलाओं के बैग की तलाशी के दौरान 03 किलोग्राम अफीम तथा पांचों तस्करों के पास से कुल 05 किलोग्राम अफीम बरामद की गयी। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा सभी 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।कमिश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी 05 आरोपी झारखंड राज्य के निवासी हैं और उनकी पहचान 1) बब्लू कुमार विश्कर्मा पुत्र केदार मिस्त्री निवासी ग्राम जिला चतरा झारखंड,2) प्रदीप विश्कर्मा पुत्र स्वर्गीय उपेन्द्र विश्कर्मा निवासी जिला चतरा झारखंड, 3) फुलवती देवी निवासी जिला चतरा झारखंड, 4) प्रतिमा देवी निवासी जिला पलामू झारखंड,5) आरती देवी निवासी जिला चतरा झारखंड के रूप में हुई है।
Best Digital Marketing Services – Click Here





No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.