Saturday, January 13, 2024
Home
पंजाब दर्पण
हिमाचल प्रदेश,बजौरा में बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्म दिवस पर जनकल्याणकारी दिवस कार्यक्रम 15 जनवरी को,
हिमाचल प्रदेश,बजौरा में बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्म दिवस पर जनकल्याणकारी दिवस कार्यक्रम 15 जनवरी को,
अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़ पंजाब/हिमाचल प्रदेश : बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती के जन्म दिवस पर मण्डी लोकसभा स्तरीय जनकल्याणकारी दिवस समारोह का आयोजन 15 जनवरी, 2024 को बजौरा, जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश में किया जा रहा है। इस कार्यकम में बतौर मुख्य अतिथि नारायण आजाद, बसपा प्रदेश अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश, वशिष्ठ अतिथि सेस राम, प्रदेश सचिव और अधिवक्ता नरेंद्र कुमार प्रदेश सचिव, बसपा हिमाचल प्रदेश कार्यक्रम में शामिल होगे। इस कार्यकम की अध्यक्षता अनुप राम, अध्यक्ष जिला कुल्लू हिमाचल प्रदेश करेंगे । इस कार्यकम का आयोजन मोहम्मद अली, उपाध्यक्ष, बहुजन समाज पार्टी, जिला कुल्लू हिमाचल प्रदेश, जिला स्तरीय पदाधिकारी और बंजारा विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारी मिलकर करेंगे। इस कार्यक्रम में मंडी लोकसभा क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश के 17 विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से समारोह को सफल बनाने के लिए जोरदार अभियान चलाया जा रहा है।
Tags
# पंजाब दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
पंजाब दर्पण
Tags
पंजाब दर्पण
Location:
Himachal Pradesh, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।






No comments:
Post a Comment