अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / जालंधर : पुलिस द्वारा डीएसपी दलबीर सिंह दियोल कत्ल केस की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस द्वारा इस केस मैं एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जो पेशे से आटो चालक है। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक ने ही डीएसपी की गोली मारकर हत्या की है। दरअसल डीएसपी इस ऑटो चालक के ऑटो में बैठकर जा रहा था। तभी उनकी ऑटो चालक के साथ बहस हो गई और उसने उन्हीं की पिस्तौल से डीएसपी दलबीर सिंह दियोल की गोली मारकर हत्या कर दी। बता दें कि बस्ती बावा खेल नहर के पास डीएसपी देओल का शव मिला था। इस केस को ट्रेस करना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती थी। बताया जा रहा है कि आटो चालक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था, जिससे केस से पर्दा जलदी उठ गया।
Best Digital Marketing Services – Click Here




No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.