2 जनवरी।
कार्यालय संवाददाता।
अखण्ड भारत दर्पण न्यूज़।
बिजली बोर्ड मुख्यालय कुमार हाउस शिमला में आज सैलरी न मिलने के कारण हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन (HPSEBEU) के कर्मचारी साथी सांकेतिक धारणा प्रदर्शन करते हुए ये है। व्यवस्था परिवर्तन का उदाहरण बिजली बोर्ड के कर्मचारी अभी भी ओल्ड पेंशन की सुविधा से महरूम हैं। जबकि अन्य विभागों में ओल्ड पेंशन की व्यवस्था लगभग एक साल पूर्व भी शुरू हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश के अंदर NPSEA संगठन को संजीवनी देने के लिए बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने कंधे से कंधा मिलाकर काम किया था। उसके बावजूद भी व्यवस्था परिवर्तन के अंदर इस तरह की स्थिति को देखना पड़ रहा है।
झाबे राम शर्मा मुख्य संगठन सचिव राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन ने अपने मीडिया ब्यान में कहा है अगर सरकार ने जल्द से जल्द बिजली बोर्ड कर्मचारियों की मांगों के ऊपर उचित कदम नहीं उठाया तो आने वाले कल बिजली कर्मा के साथी हिमाचल प्रदेश को ब्लैक को करने में पीछे नहीं हटेंगे। अभी तो यह अंगड़ाई है, आगे बहुत लड़ाई है।इसलिए बिजली कर्मचारियों की मांगों का उचित रूप से हल निकाला जाए या इसके अनुरूप सरकार उचित संज्ञान ले।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.