जालंधर में पुलिस को एक बड़ी चुनौती देते हुए चोरों द्वारा एक बड़ी वारदात को दिया अंजाम। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, January 8, 2024

    जालंधर में पुलिस को एक बड़ी चुनौती देते हुए चोरों द्वारा एक बड़ी वारदात को दिया अंजाम।

    अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर : जानकारी प्राप्त हुई है कि जालंधर पुलिस को एक बड़ी चुनौती देते हुए जालंधर के गदईपुर में चोरों द्वारा एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए अमित ज्वेलर्स की दुकान से सोना और चांदी चोरी कर लिया है। इस वारदात को अंजाम देने के बाद चोर खाली सेफ को नहर में फेंक गए। वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घटना की जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरो की जांच भी की जा रही है।

    ज्वेलर्स दुकान के मालिक अमित जो कि कालिया कालोनी के रहने वाले हैं द्वारा बताया गया कि सुबह उन्हें किसी ने दुकान के शट्र टूटने की सूचना दी। जब वह मौके पर पहुंचे तो दुकान के अंदर से सेफ भी गायब थी। उन्होंने आस-पास तलाश शुरू की तो सेफ पास ही की नहर में मिल गई, लेकिन उसके अंदर चांदी और सोना गायब था।




    No comments:

    Post a Comment