ABD NEWS:जिला ऊना तहसील हरोली के अन्तर्गत टाहलीवाल पुलिस अधिकारियों द्वारा 2.68ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित एक युवक काबू। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, January 12, 2024

    ABD NEWS:जिला ऊना तहसील हरोली के अन्तर्गत टाहलीवाल पुलिस अधिकारियों द्वारा 2.68ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित एक युवक काबू।

    ऊना/अंकुश शर्मा:पुलिस थाना टाहलीवाल के अधिकारियों द्वारा टाहलीवाल में 2.68ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित एक युवक काबू किया गया। डीएसपी मोहन रावत ने जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस थाना टाहलीवाल के मुलाजमान दौराने गश्त,सुराग बरारी आबकारी, मादक द्रव्य पदार्थ, अवैध माइनिंग, वन सम्पदा इत्यादि के रवाना थे।तो मानूवाल  (टाहलीवाल) में शक की बिनह पर एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर उस के पास से 2.68 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया I आरोपी की पहचान संजू पुत्र अब्दुल वहीद, निवासी वार्ड न0 8, संतोषगढ़, तहसील व जिला ऊना के रूप में हुई है। इस सन्दर्भ में आरोपी के खिलाफ धारा 21-61-85, मादक द्रव्य अधिनियम,के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.