Thursday, August 3, 2023
Home
Unlabelled
जालंधर से MP सुशील रिंकू लोकसभा सैशन के लिए सस्पेंड, जानें पूरा मामला
जालंधर से MP सुशील रिंकू लोकसभा सैशन के लिए सस्पेंड, जानें पूरा मामला
नई दिल्ली। (delhi services bill passed by lok sabha mp sushil rinku suspend) जालंधर लोकसभा उप चुनाव जीत कर संसद में पहुंचे सुशील रिंकू के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है।
सांसद सुशील रिंकू को रहते सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।
'आप' सांसद पर आरोप है कि उन्होंने कागज फाड़कर चेयर की तरफ फेंका.
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि सुशील कुमार रिंकू को सस्पेंड किया जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने चेयर का अपमान किया है.उधर, दिल्ली सेवा बिल लोकसभा में ध्वनिमत से पास हो गया है.
वोटिंग के दौरान विपक्षी सांसदों ने सदन से वॉकआउट किया.
वोटिंग के दौरान जब स्पीकर ओम बिरला बोल रहे थे तब AAP सांसद सुशील कुमार रिंकू ने सत्ता पक्ष के सांसदों पर कागज फाड़कर फेंका.
इसके लिए सुशील कुमार रिंकू को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है.
सुशील कुमार रिंकू आम आदमी पार्टी के लोकसभा में एक मात्र सांसद थे. बिल पास होने के बाद लोकसभा को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.इस बिल को पास करने से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाषण दिया.
अमित शाह ने इस दौरान INDIA गठबंधन पर जमकर निशाना साधा शाह ने कहा अभी तक ये लोग चर्चा के लिए कह रहे थे कि पीएम आएं तब चर्चा होगी लेकिन आज क्या हुआ? आज तो पीएम नहीं आए फिर चर्चा में क्यों हिस्सा लिया?
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment