Thursday, August 10, 2023
Home
Unlabelled
पंजाब मैच खेलते समय इस मशहूर इंटरनेशनल प्लेयर की मौत
पंजाब मैच खेलते समय इस मशहूर इंटरनेशनल प्लेयर की मौत
ABD NEWS पंजाब: (मैच खेलते समय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की मौत) गुरदासपुर के गांव मसाना के रहने वाले इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर मनप्रीत उर्फ मनु मसाना की मौत हो गई।
उन्हें गांव खतराए कलां जिला अमृतसर में चल रहे कबड्डी कप मैच के दौरान सिर पर चोट लगी।
मनु मसाना ने पहला मैच न्यूजीलैंड में खेला था, जिसके बाद उसकी चर्चा पूरे कबड्डी जगत में होने लगी थी।
गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा हलके से संबंधित मसाना गांव के सरपंच बिक्रमजीत सिंह ने कहा कि मनु गांव के प्रतिभाशाली अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाडी थे।
उन्हें कबड्डी में उनकी जाफी के लिए जाना जाता था।
पिता का भी पिछले महीने निधन हुआ
उन्होंने बताया कि उनके पिता मोहन सिंह का पिछले महीने निधन हो गया था।
वह हाल ही में न्यूजीलैंड से कबड्डी खेलकर लौटा है।
उनके परिवार में उनके छोटे भाई प्रभजोत सिंह, पत्नी और एक बच्चा है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment