बड़ी खबर, जालंधर के साथ लगते जिला में अज्ञात हमलावरों ने नौजवान पर चलाई गोलियां, - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, August 8, 2023

    बड़ी खबर, जालंधर के साथ लगते जिला में अज्ञात हमलावरों ने नौजवान पर चलाई गोलियां,

    ABD NEWS होशियारपुर / टांडा उड़मुड़ : इस समय की एक बड़ी खबर होशियारपुर जिले से सामने आ रही है जहां के अधीन पड़ते टांडा उड़मुड़ के अधीन पड़ते कलोटी नगर में दो अज्ञात हमलावरों ने अपने घर के नज़दीक हवेली में मौजूद एक व्यक्ति को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक के चेहरे पर गोली लगी बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार घायल हुए वर्षीय की पहचान 27 वर्षीय हरपाल सिंह पुत्र गुरदीप सिंह टांडा के रूप में हुई है, जिसे इलाज के लिए पास ही में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं सूत्रों का कहना है कि उक्त नौजवान पर हमला अज्ञात हमलावरों ने क्यों किया। फिलहाल इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। वहीं घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पर टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। वहीं इस घटना के बाद पुरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है / वहीं सोचने वाली बात तो यह है की लगातार हो रही जिला जालंधर से लेकर अब हुए होशियारपुर जिले में गोलीबारी की घटनाओं में लगातार इजाफा होने से लोगों में भय देखने को मिल रहा है।

    No comments:

    Post a Comment