दुखद खबर - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, August 20, 2023

    दुखद खबर

     

    लद्दाख: लद्दाख में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। क्यारी शहर से 7 किमी दूर एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के 9 जवान वीरगति को प्राप्‍त हुए हैं। लद्दाख में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना में एक अन्य घायल हैं। सैनिक कारू गैरीसन से लेह के पास क्यारी की ओर बढ़ रहे थे। दुर्घटना में कई सैनिकों को चोटें भी आई हैं। वीरगति को प्राप्‍त करने वालों में एक जेसीओ (जून‍ियर कमीशंड ऑफ‍िसर) और बाकी 8 जवान हैं।

    भारतीय सेना के अधिकारियों ने बताया कि एक ALS वाहन काफिले में लेह से न्योमा की ओर जा रहा था। लगभग 5:45-6:00 बजे शाम को क्‍यारी से 7 किलोमीटर पहले यह खाई में फिसल गया। वाहन में सेना के 10 जवान सवार थे। इनमें से नौ की मौत हो गई। एक घायल हो गया। घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया है, जिसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हादसे पर शोक व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने ट्वीट करके कहा, ‘लद्दाख में लेह के पास एक दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की मौत से दुखी हूं। हम अपने राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.