जालंधर शहर मे झपटमार पैदल जा रही महिला का पर्स और चेन छीन फरार - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, August 23, 2023

    जालंधर शहर मे झपटमार पैदल जा रही महिला का पर्स और चेन छीन फरार


     अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज जालंधर : थाना तीन के अंतर्गत आते टांडा रोड पर नकाबपोश मोटरसाइकिल सवार झपटमार महिला का पर्स और चेन छीनकर फरार हो गए। टांडा निवासी सोनिया शर्मा ने बताया कि वह अपने मायके आई हुई थी और वह बाजार से निकल रही थी। इसी दौरान दो मोटरसाइकिल सवार झपटमार आए और उसका पर्स और गले में पहनी चेन छीन कर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि जब लुटेरों ने उससे पर्स छीना तो वह नीचे गिर गई। वहीं दूसरी तरफ मौके पर पहुंचे थाना तीन के एएसआइ मंगतराम ने पीड़ित परिवार की लिखित में शिकायत ली और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


    No comments:

    Post a Comment