जालंधर शंभू मंदिर, बस्ती गुजां में भगवान शिव विवाह, भजन कीर्तन हुआ, - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, August 23, 2023

    जालंधर शंभू मंदिर, बस्ती गुजां में भगवान शिव विवाह, भजन कीर्तन हुआ,


     अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज जालंधर : जालंधर शहर भारत विकास परिषद जालंधर समर्पण की तरफ से जारी सांस्कृतिक सप्ताह के तहत शंभू मंदिर, बस्ती गूजां में शिव विवाह का आयोजन हुआ। जिसमें जंगम पार्टी के सदस्यों ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया। जिसका शुभारंभ भगवान शिव चालीसा के सामूहिक उच्चारण के साथ हुआ। इसके उपरांत जंगम पार्टी के सदस्यों ने भगवान शिव के जीवन को संगीतमय बखान किया। उन्होंने कहा कि मोक्ष की प्राप्ति के लिए भगवान शिव का निरंतर उच्चारण करना चाहिए। सावन के माह में भगवान शिव की उपासना का दोहरा फल प्राप्त होता है। इस मौके पर महिलाओं की ओर से भगवान शिव के भजनों का गुणगान किया गया। प्रदेश कन्वीनर एनके महेंद्र व गोल्डन सदस्य जीडी कुंद्रा ने कहा कि समाज को भारतीय संस्कृति के साथ जोड़ने के लिए सांस्कृतिक सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें धार्मिक व सामाजिक कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। इस मौके पर सचिव जगदीश चौहान, भूपिंदर कालिया, हर्षवर्धन शर्मा, श्रेष्ठा मल्होत्रा, सुमित कपूर, दीपक धीर, लक्की अहुजा, निर्मल कुमार, पूनम, दुर्गा, सीमा, शशि, रविदंर ग्रोवर, सुनील सचदेवा, संगीता सहित सदस्य मौजूद थे।

    No comments:

    Post a Comment