जालंधर,महिला सहित तीन काबू हेरोइन बरामद - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, August 23, 2023

    जालंधर,महिला सहित तीन काबू हेरोइन बरामद


     अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज जालंधर : थाना बिलगा की पुलिस ने दो व्यक्तियों और एक महिला को दस ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान ओंकार सिंह उर्फ रिक्की निवासी गांव महेस थाना महितपुर, जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी और जसप्रीत कौर उर्फ नेहा निवासी गांव वीर थाना सदर नकोदर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी सबइंस्पेक्टर महेंद्रपाल ने बताया कि उनकी टीम के एसआई कुलविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान गांव मुआई सतीआं मन्दिर के पास मौजूद थे, जहां पुलिस को देखकर नूरमहल की तरफ से आ रहे मोटरसाइकिल सवार दो युवक और महिला पीछे मुड़ने की कोशिश करने लगे लेकिन नीचे गिर गए। एसआइ कुलविंदर ने आरोपितों को रोक कर तलाशी ली तो ओंकार, जसप्रीत के पास से तीन-तीन ग्राम हेरोइन और जसप्रीत कौर उर्फ नेहा से चार ग्राम हेरोइन बरामद हुई।



    No comments:

    Post a Comment