महाविद्यालय आनी की रोवर्स और रेंजर्स यूनिट ने आनी पुलिस प्रशासन के साथ किया विचार विमर्श, इस मुद्दे पर हुई बात - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, August 5, 2023

    महाविद्यालय आनी की रोवर्स और रेंजर्स यूनिट ने आनी पुलिस प्रशासन के साथ किया विचार विमर्श, इस मुद्दे पर हुई बात

     कुल्लु - आज महाविद्यालय आनी की रोवर्स और रेंजर्स यूनिट ने आनी पुलिस प्रशासन के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। जिसमें राजकीय महाविद्यालय आनी की सहायता से पुलिस थाने के अधिकारियों के साथ एक मुद्दे को लेकर चर्चा हुई। 



    इस  बैठक में  रोवर सोहेल , राजेश ,गगनेश और रेंजर पल्लवी शर्मा , भवानी आदि शामिल थेl इस बैठक का उद्देश्य था यातायात समस्याओं, ड्रग आपूर्ति, स्मगलिंग और सुरक्षा समस्या से निपटने के लिए रोवर्स और रेंजर्स यूनिट (जीडीसी आनी) के सहायता का विचार करना।

    बैठक में पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय यातायात समस्याओं के संबंध में अपने अनुभवों को साझा किया और रोवर्स और रेंजर्स यूनिट के आवागमन से यातायात पर कैसे असर पड़ेगा इसके बारे में विचार-विमर्श किया। 

    इसके अलावा, ड्रग आपूर्ति और स्मगलिंग जैसे गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए रोवर्स और रेंजर्स यूनिट के अधिक इस्तेमाल के तरीकों पर विचार किया गया।

    No comments:

    Post a Comment