जालंधर श्री गुरु रविदास तीर्थ स्थान सचखंड पंडवा में महान समागम आज - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, August 20, 2023

    जालंधर श्री गुरु रविदास तीर्थ स्थान सचखंड पंडवा में महान समागम आज


     अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज जालंधर : डेरा 108 संत हंसराज जी महाराज श्री गुरु रविदास तीर्थ स्थान पडंवा के गद्दीनशीन संत महिंदर पाल, चेयरमैन श्री गुरु रविदास साधु संप्रदायिक सोसाइटी पंजाब की सरपरस्ती में संत बाबा हंसराज जी का बरसी समागम 20 अगस्त को डेरा पंडवा में आयोजित किया जाएगा। इसमें अखंड पाठ साहिब जी के भोग डाले जाएंगे। गुरु रविदास सरोवर के 20वें स्थापना दिवस पर प्रीतम दास और माता दिलीप कौर की बरसी के संबंध में समागम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके भाई दर्शन सिंह अमन, बाबा गुलाब सिंह और विनीत खान के अलावा प्रसिद्ध रागी कथा वाचक श्रद्धालुओं के नाम सिमरन से जोड़ेंगे। समागम की देखरेख संत जसविंदर पाल, संत मोहन पाल, बाल किशन, मास्टर गुरनाम चंद और सुजीत कुमार की देखरेख में होंगे।

    No comments:

    Post a Comment