मामूली रंजिश को लेकर व्यक्ति का कत्ल, आरोपी काबू - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, August 4, 2023

    मामूली रंजिश को लेकर व्यक्ति का कत्ल, आरोपी काबू

     जालंधर- शहर के किशनपुरा इलाके से एक व्यक्ति के कत्ल होने की खबर सामने आई है। बता दे जहां शेरे पंजाब वाली गली में व्यक्ति की हत्या कर दी गई। 

    मिली जानकारी के मुताबिक टेलर और कारीगर में देर रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद टेलर ने कारीगर की पिटाई कर दी और उसे कमरे में बंद करके चला गया। जिसके बाद कारीगर की मौत हो गई। 

    मृतक की पहचान राजिंदर निवासी मुरादाबाद के रूप में हुई है। वहीं सन्नी फरार बताया जा रहा है।

     मिली जानकारी के मुताबिक ड्रैस गुरू के नाम से मशहूर शॉप में दोनों काम करते है। घटना का खुलासा आज सुबह हुआ। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले में जुट गई है।

     घटना की जानकारी तब हुई जब कारीगर वहां उन्हें दुकान की चाबी देने आया था। इस दौरान उसने देखा राजिंद्र का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। जिसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी।

     वहीं एसीपी सेंट्रल, एडीसीपी 1 बलविंदर रंधावा मौके पर पहुंच गए है। हालांकि कत्ल के कारणों का पता चल नहीं पाया है। स्थानीय लोगों से जानकारी मिली हैकि राजेन्द्र को लगभग एक महीना पहले ही काम पर रखा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह 9 बजे घटनास्थल पर घर में सामान बिखरा हुआ था। बताया जा रहा है कि उन्हें लगता है कि दोनो में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद राजिंद्र की हत्या कर दी गई। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि सन्नी नशे का आदी था। जानकारी के अनुसार हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया गया है।


    No comments:

    Post a Comment