Thursday, August 10, 2023
Home
Unlabelled
जालंधर शहर स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल पर तेजधार हथियार से हमला कर काट दिया कान
जालंधर शहर स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल पर तेजधार हथियार से हमला कर काट दिया कान
ABD NEWS जालंधर : आबादपुरा स्थित एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल पर कुछ युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में लोगों ने प्रिंसिपल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
बुधवार को प्रिंसिपल एसआर कटारिया स्कूल में ही थे। पंजाब बंद होने के कारण स्कूल में छुट्टी थी। स्कूल में केवल प्रिंसिपल और एक काम करने वाली महिला मौजूद थे। जिस वक्त प्रिंसिपल पर हमला हुआ उस वक्त महिला बाहर कुछ काम कर रही थी। प्रिंसिपल पर हमला इतना खतरनाक था कि उनका कान तक कट गया। हमले के बाद
हमलावर मौके से फरार हो गए। जब उसने प्रिंसिपल को घायल हालत में देखा तो उन्होंने मोहल्ले के लोगों को बुलाया। घटना की सूचना मिलते ही थाना छह की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में भी लिया है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
दूसरी तरफ, पुलिस द्वारा अभी तक घायल प्रिंसिपल के बयान नहीं लिए जा सके हैं, क्योंकि डाक्टर ने उन्हें बयान देने के लिए अनफिट करार दिया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment