जालंधर करतारपुर ,नई नीति से बढ़ेगी खेल संस्कृति - बलकार सिंह - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, August 21, 2023

    जालंधर करतारपुर ,नई नीति से बढ़ेगी खेल संस्कृति - बलकार सिंह


     अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज जालंधर करतारपुर : मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा जमीनी स्तर पर खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए नई खेल नीति लागू की गई है। उक्त शब्द पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने व्यक्त करते हुए कहा कि इस नीति से न केवल उभरते खिलाड़ियों के कौशल को अंतराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा सकेगा, बल्कि युवाओं की ऊर्जा का रचनात्मक प्रयोग भी किया जा सकेगा। रविवार को गांव चमियारा में वर्ल्ड पुलिस गेम्स 2023 विनीपैग (कनाडा) में 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने वाले एथलीट संदीप के सम्मान में आयोजित एक समारोह में उन्होंने कहा कि संदीप ने न केवल जालंधर बल्कि पूरे पंजाब का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रौशन किया है। उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से पंजाब के खेल मंत्री मीत हेयर से बात करके संदीप के लिए अंतराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण और कोचिंग की व्यवस्था करेंगे ताकि वह अपनी खेल में और अधिक उपलब्धियां हासिल कर सकें। उन्होंने संदीप को प्रोत्साहित करने के लिए अपने वेतन से 21 हजार रुपये देने की भी घोषणा की। बता दें कि विनीपैग (कनाडा) में आयोजित विश्व पुलिस खेलों में भारतीय पुलिस खेल टीम ने बढ़िया प्रदर्शन किया था, जिसमें पंजाब पुलिस की 18 सदस्यीय खेल टीम ने कुल 42 पदक जीतकर महत्वपूर्ण योगदान दिया था। पंजाब पुलिस के खिलाड़ियों ने 27 स्वर्ण, 10 रजत और पांच कांस्य पदक जीते हैं।


    No comments:

    Post a Comment