माता चिंतपूर्णी मेलों को लेकर अहम अपडेट, शराब की दुकानें इतने दिनों के लिए रहेंगी बंद - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, August 23, 2023

    माता चिंतपूर्णी मेलों को लेकर अहम अपडेट, शराब की दुकानें इतने दिनों के लिए रहेंगी बंद

    कुल्लू - माता चिंतपूर्णी मेलों के चलते पंजाब की सीमा के पास होशियारपुर-चिंतपूर्णी मार्ग पर सभी शराब की दुकानों को तीन दिनों के लिए बंद करने के आदेश जारी किया गया है। बता दे माता चिंतपूर्णी दरबार में जाने वाले भक्तों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है। 


    बता दें कि इस बारे में जानकारी खुद कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने दी है। कैबिनेट मंत्री ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी देते हुए कहा कि माता चिंतपूर्णी जी के उत्सव की सभी को बधाई। पंजाब की सीमा के पास सटे होशियारपुर-चिंतपूर्णी मार्ग पर सभी शराब की दुकानें 3 दिन (23-24-25 अगस्त) के लिए बंद रहेंगी।

    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वह इस फैसले का समर्थन करने के लिए होशियारपुर के डिप्टी कमिश्नर और ठेकेदारों को धन्यवाद देते हैं। यह फैसला संगत की आस्था को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। बता दे माता चिंतपूर्णी के मेले 17 अगस्त से शुरू है।

    Important update regarding Mata Chintpurni fairs, liquor shops will remain closed for so many days

    No comments:

    Post a Comment