3 अगस्त।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज राजधानी भोपाल के दौरे पर हैं। वह सुबह करीब 11:40 बजे भोपाल के रविंद्र भवन में उत्कर्ष-उन्मेष कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और सीएम शिवराज भी इस मौके पर मौदूद रहेंगे।
उन्मेष उत्सव एशिया में सबसे बड़ा साहित्यिक सम्मेलन है। यह अंतर्राष्ट्रीय साहित्य उत्सव बहुभाषी कविता, लेखन, आदिवासी कवि सम्मेलन, साहित्यिक विषयों पर चर्चा, आजादी के अमृत महोत्सव पर कविता पाठ और साहित्य के उत्थान संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा करेगा। इसके अलावा, साहित्य अकादमी और अन्य प्रकाशकों की पुस्तकें पुस्तक मेले में बिक्री के लिए सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। साहित्य अकादमी द्वारा प्रख्यात लेखकों पर लिखी गई डॉक्यूमेंट्री भी उत्सव में दिखाई जाएगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भोपाल एयरपोर्ट पहुंचने से आधे घंटे पहले से सामान्य यातायात भोपाल एयरपोर्ट से रवीन्द्र भवन तक जाना प्रतिबंधित होगा। राष्ट्रपति राजभवन से रवीन्द्र भवन के बीच चलना भी प्रतिबंधित रहेगा। शाम को राष्ट्रपति वापस आते समय भी इस मार्ग पर वाहन चलाना वर्जित होगा। परिवर्तित मार्ग से यातायात हटाया जाएगा। राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सुरक्षा के लिए रवीन्द्र भवन पर हजार जवानों और अन्य मार्गों पर हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार सुबह 11:30 बजे भोपाल विमानतल पर पहुंचेंगी, जहां राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अगुवानी करेंगे। राष्ट्रपति 11:40 बजे रवीन्द्र भवन पहुंचेंगी, जहां करीब 500 जनजातीय कलाकार भगोरिया नृत्य कर उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वे 'उत्कर्ष' और 'उन्मेष' कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी। राष्ट्रपति 1:30 बजे रवीन्द्र भवन से राजभवन के लिए रवाना होंगी, जहां दोपहर का भोजन करेंगी। वे शाम को करीब 4:15 बजे राजभवन से रवाना होकर 4:35 बजे भोपाल विमान तल पहुंचेंगी और 4:40 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का दौरा कर रहे हैं। रविंद्र भवन के हंसध्वनी सभागार में वे सुबह 11:30 बजे "उत्कर्ष" और "उन्मेष" उत्सव का शुभारंभ करेंगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यपाल मंगू भाई पटेल भी उपस्थित रहेंगे। संस्कृति और पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संगीत नाटक अकादमी और साहित्य अकादमी द्वारा भारत की लोक एवं जनजाति अभिव्यक्तियों का राष्ट्रीय उत्सव "उत्कर्ष" और अभिव्यक्ति का उत्सव "उन्मेष" तीन से पांच अगस्त 2023 तक भोपाल में आयोजित किए जाएंगे। यह पहली बार भोपाल में लोक कला, संगीत और साहित्य पर आधारित उत्सव हो रहा है। यह राज्य की बड़ी उपलब्धि है।
Best Digital Marketing Services – Click Here
.jpg)
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.