केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी हिमाचल पहुंचे और कुल्लू में बाढ़ से क्षतिग्रस्त फोरलेन का लिया जायजा। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, August 1, 2023

    केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी हिमाचल पहुंचे और कुल्लू में बाढ़ से क्षतिग्रस्त फोरलेन का लिया जायजा।

     


    1 अगस्त

    Union Transport Minister Nitin Gadkari reached Himachal and took stock of flood damaged forelane in Kullu

    केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को हिमाचल पहुंचे और बाढ़ से क्षतिग्रस्त फोरलेन का जायजा लिया। श्री गडकरी के साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे। इस दौरान बाढ़ पीडि़त स्थानीय लोगों ने श्री गडकरी के समक्ष अपनी समस्याएं भी रखीं।

    मंगलवार सुबह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भुंतर एयरपोर्ट पर उतरे, जहां उनका स्वागत सीएम सुखविंदर सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह सहित कई नेताओं ने किया। यहां उपस्थित लोगों की शिकायतों को सुनने के बाद नितिन गडकरी सीधे बजौरा गए। विशेष बात यह रही कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर विक्रमादित्य सिंह भी नितिन गडकरी की कार में सवार थे। जिनमें विभागीय अधिकारी और कांग्रेस और भाजपा के नेता भी शामिल थे, उनके काफिले में लगभग सौ गाडिय़ां थीं। नितिन गडकरी ने बजौरा के बाद रामशिला पहुंचकर बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात की। बाद में वह गैमन पुल से सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग से मनाली चले गए।

    No comments:

    Post a Comment