कुल्लू मनाली पहुंचा पेट्रोल डीजल, पांच दिन बाद सप्लाई लेकर आए टैंकर। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, August 17, 2023

    कुल्लू मनाली पहुंचा पेट्रोल डीजल, पांच दिन बाद सप्लाई लेकर आए टैंकर।

     



    17 अगस्त

    Petrol diesel reached Kullu Manali, tankers brought supplies after five days.

    जिला कुल्लू में पांच-छह दिन बाद पेट्रोल-डीजल की गाडिय़ां पहुंच गई  वहीं अब पेट्रोल पंपों पर वाहनों की भीड़ लगी है। जिला कुल्लू के भुंतर एयरपोर्ट के पास की बात करें, तो यहां पर वाहनों का पेट्रोल-डीजल भरने के लिए जमघट लग गया।

    पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर जैसे ही मंडी से कुल्लू के लिए निकले और इसकी सूचना वाहन चालकों को मिली, तो सभी अपनी-अपनी गाडिय़ों में तेल भरवाने के लिए पेट्रोल पंपों की तरफ निकल पड़े। भुंतर एयरपोर्ट के पास वाले पेट्रोल पंप के पास वाहनों का जाम लग गया, वहीं अन्य पेट्रोल पंपों पर भी वाहनों की भीड़ लग गई।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.