प्रदेश में बढ़ाई जाए ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन की संख्या, CM सुक्खू ने अधिकारियों को दिए निर्देश जानिए क्या है मामला ? - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, August 17, 2023

    प्रदेश में बढ़ाई जाए ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन की संख्या, CM सुक्खू ने अधिकारियों को दिए निर्देश जानिए क्या है मामला ?

     


     

    17 अगस्त 

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रदेश में स्वचालित मौसम केंद्र ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन (एडब्ल्यूएस) की संख्या बढ़ाने के लिए उपयुक्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। वह बुधवार सायं यहां आयोजित उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि एडब्ल्यूएस स्थापित करने से मौसम से संबंधित अद्यतन (रियल टाइम) डाटा उपलब्ध होगा, जिससे मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों में समय पर उचित कदम उठाने में मदद मिलेगी।

    मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) को और अधिक सशक्त बनाने की भी अपील की। (एसडीआरएफ) को आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए नवीनतम उपकरण मिलेंगे, उन्होंने कहा। इन उपकरणों से गिरे हुए लेंटर और स्लैब उठाने और भारी स्टील की कटिंग सुविधा उपलब्ध होने से आपदा की स्थिति में बचाव कार्यों में बहुत फायदा होगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि भारी बारिश के कारण प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में काफी संख्या में पेड़ गिरे हैं। इन पेड़ों की कटाई व निपटान वैज्ञानिक तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि गिरे हुए पेड़ों के स्थान पर पौधरोपण करने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएं।

    उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कुल्लू जिले में सड़कें बाधित होने के कारण गंभीर मरीजों को आपातकालीन चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए स्टेड बाई हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से प्रदेश भर में चलाए जा रहे राहत और बचाव कार्यों की पूरी जानकारी ली। आपदा प्रभावितों को हर संभव मदद करने के लिए उन्हें निर्देश दिए गए।


    No comments:

    Post a Comment