Saturday, August 19, 2023
Home
himachal news
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा राहत में 15 करोड़ रुपये के अंशदान पर राजस्थान सरकार का व्यक्त किया आभार।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा राहत में 15 करोड़ रुपये के अंशदान पर राजस्थान सरकार का व्यक्त किया आभार।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि राजस्थान सरकार ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन से आई आपदा से निपटने के लिए प्रदेश सरकार को 15 करोड़ रूपये की सहायता राशि आपदा राहत कोष के लिए प्रदान की है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सहायता राशि प्रदान करने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि यह सहायता राशि आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों को मदद प्रदान करने में कारगर साबित होगी। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आम जनता से इस कोष में उदारतापूर्वक अंशदान का आग्रह किया है ताकि प्रभावितों को अधिक से अधिक सहायता प्रदान की जा सके।
Tags
# himachal news
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
himachal news
Tags
himachal news
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment