Sunday, August 6, 2023
Home
himachal news
Kullu
कुल्लू के दीप लाल भारद्वाज को यूनिवर्सल ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड शो में फिल्म स्टार जया प्रदा के हाथो किया गया सम्मानित।
कुल्लू के दीप लाल भारद्वाज को यूनिवर्सल ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड शो में फिल्म स्टार जया प्रदा के हाथो किया गया सम्मानित।
हिमाचल एकता मंच के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष दीप लाल भारद्वाज को राजधानी दिल्ली में यूनिवर्सल ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड शो मे बतौर वी आई पी गेस्ट फिल्म स्टार व सांसद जया प्रदा के हाथों सम्मानित किया गया ।
हिमाचल से पांच लोगो को इस अवार्ड शो मे बुलाया गया था । जिसमे कुल्लू से दीप लाल भारद्वाज कांगड़ा से संदीप चौधरी , पूजन भंडारी , बाबा त्रिलोक नाथ , संजीव गौतम शामिल थे । इस अवार्ड शो के आयोजक दीक्षा नेगी व कुंदन नेगी थे। बेटियां फाउंडेशन व लाइट ऑफ नेशन के सौजन्य से अवार्ड शो संपन्न हुआ ।
फिल्म जगत की महान हस्तियां और उत्तराखंड से भी पूर्व मुख्यमंत्री की धर्म पत्नी सोनिया आनंद रावत भी इस कार्यक्रम मे मौजूद रही । दीप लाल भारद्वाज ने बेटियां फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर ज्योत्सना जैन का लाइट ऑफ नेशन एम.डी. प्रांजल जैन का हार्दिक धन्यवाद किया कि उन्होंने उन्हें इस काबिल समझा । बता दें कि दीप लाल भारद्वाज हिमाचल एकता मंच के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष है। हिमाचल एकता मंच भी समय- समय पर विभूतियो को सम्मानित करते रहते है ।
मंच अभी तक जिला , राज्य व राष्ट्रीय स्तरीय अवार्ड शो का आयोजन कर चुका है । जिसमें बहुत से कलाकारों को बहुत सारे मंच प्रदान किए है । एकता मंच समाजसेवा में हमेशा आगे रहता है और गोसेवा, मानव सेवा ,महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण , रोजगार के साधन, खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम , रक्तदान शिविर, मेडिकल शिविर , अवार्ड शो न जाने कितने तरह के कार्यक्रम करते रहते है।
Tags
# himachal news
# Kullu
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
Kullu
Tags
himachal news,
Kullu
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment