Saturday, August 19, 2023
Home
Hamirpur
himachal news
हिम अकादमी स्कूल हीरानगर एवं विकासनगर ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए उपायुक्त को सौंपा चेक।
हिम अकादमी स्कूल हीरानगर एवं विकासनगर ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए उपायुक्त को सौंपा चेक।
हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर एवं विकासनगर के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 65 हजार रुपये का अंशदान दिया है।
हिम अकादमी पब्लिक स्कूल की इन दोनों शाखाओं की शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने शनिवार को इस राशि का चेक हमीरपुर के उपायुक्त हेमराज बैरवा को सौंपा। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर और हिम अकादमी स्कूल विकासनगर की इस नेक पहल के लिए उपायुक्त ने सभी शिक्षकों तथा विद्यार्थियों का धन्यवाद किया है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष और प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में विशेष रूप से स्थापित आपदा राहत कोष में प्राप्त अंशदान से जरुरतमंद और आपदा प्रभावित लोगों की मदद की जाती है। उपायुक्त ने कहा कि आम लोग अपनी नेक कमाई से आपदा राहत कोष में अंशदान दे सकते हैं।
Tags
# Hamirpur
# himachal news
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
himachal news
Tags
Hamirpur,
himachal news
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment