Sunday, August 13, 2023
प्रदेश में आज भी भारी बारिश की चेतावनी
वर्तमान मौसम की स्थिति के मद्देनजर स्थानीय जनता व पर्यटकों को सुरक्षा के लिए पुलिस मुख्यालय शिमला की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी की गई एडवाइजरी में डीजीपी संजय कुंडू ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान अत्यावश्यक होने पर ही घर से निकले, अनावश्यक यात्रा से बचें। इसके आलावा उन क्षेत्रों में रात में यात्रा करने से बचें, जहां सडक़ें उचित नहीं हैं, क्योंकि अंधेरे में भू-स्खलन और चट्टानें दिखाई नहीं देती हैं। किसी भी आपातकालीन स्थिति यात्रा संबंधी सलाह और सडक़ों की स्थिति की जानकारी के बारे में जिला पुलिस सहायता कक्ष व 112 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
Tags
# himachal news
About कार्यालय संवाददाता 1
himachal news
Tags
himachal news
Location:
Himachal Pradesh, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

No comments:
Post a Comment