Tuesday, August 1, 2023
युवक ने दराट से हमला कर बुजुर्ग दम्पति को उतारा मौत के घाट।
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की कोपड़ा ग्राम पंचायत के वार्ड नम्बर-2 में एक युवक ने बुजुर्ग दम्पति पर दराट से हमला कर मौत के घाट उतार दिया है । इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार दम्पति हरनाम सिंह ( 73) तथा शकुंतला देवी (70) अपने घर के पास खेत में घास काट रहे थे कि अचानक उनके पड़ोसी अंकुश कुमार (22 ) ने उन पर दराट से हमला कर दिया । जिससे दम्पति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद युवक घटनास्थल से भाग गया।
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अशोक रत्न के नेतृत्व में पुलिस तथा फोरैंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंची तथा सभी साक्ष्य जुटाए। एसपी ने बताया कि मृतकों के गले और बाजू पर तेजधार हथियार के कई घाव पाए गए हैं। पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी ने कहा कि हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर उसने बुजुर्ग दंपति को मौत के घाट क्यों उतारा ।
Tags
# himachal news
# kangra
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
kangra
Tags
himachal news,
kangra
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment